# Tags
#मध्य प्रदेश

इंदौर जिले में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण के संबंध में लाएंगे जागरूकता

  • स्वयं सहायता समूह की 19 महिलाओं को दी गई स्कूटी वाहन

इंदौर: 04 अक्टूबर, इंदौर जिले में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता लाएंगे। जिले की स्वयं सहायता समूह की 19 महिलाओं को आज स्कूटी वाहन प्रदाय किये गये। इंदौर जिले में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में जिले की समस्त जनपद पंचायतों में जन-प्रतिनिधियों द्वारा दो पहिया वाहन प्रदाय किये गये। विदित हो कि जिले में पर्यावरण मित्र प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत 19 संकुल स्तरीय संघों को क्षेत्र भ्रमण व पर्यावरण जागरूकता हेतु दो पहिया वाहन प्रदाय किये गये हैं।
जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा दो पहिया वाहन वितरित किये गये। जनपद पंचायत देपालपुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पटेल एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला गुमान सिंह पंवार द्वारा संकुल स्तरीय संघों को दो पहिया वाहन वितरित किये गये। इसी तरह जनपद पंचायत महू में जनपद अध्यक्ष सुन्दर सिंह मालवीय द्वारा संकुल स्तरीय संगठनों को दो पहिया वाहन की चाबी सौंपी गयी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्व-सहायता समूहों के परिसंघों को दो पहिया वाहन का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर जिले से 100 से अधिक स्व-सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा प्रतिभागिता की गयी।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा बताया गया कि इंदौर जिले में स्व-सहायता समूह सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों, उनके परिसंघों एवं सामुदायिक स्त्रोत केडर को नियमित प्रशिक्षित कर उनका सशक्तिकरण किया जा रहा हैं। उसी दिशा में पर्यावरण संरक्षरण के कार्य करने वाले समूह सदस्यों के परिसंघों को दो पहिया वाहन का वितरण किया गया है। भविष्य में भी समूह सदस्यों को आजीविका मिशन अन्तर्गत निरंतर सशक्त करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षणों एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend