# Tags

कांग्रेस की न्याय यात्रा देश के साथ बेईमानीः विष्णुदत्त शर्मा

पीपीएम ब्यूरो

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-दशकों तक देशवासियों के साथ अन्याय करती रही कांग्रेस
जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, वहां-वहां हुआ बंटाढार 

भोपाल। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार लंबे समय तक देश और देशवासियों के साथ अन्याय करते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मुंह से न्याय की बात ही बेईमानी है। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की हत्या की है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी से आज ये सवाल कर रही है कि आपने बीते समय में उसके साथ जो अन्याय किया था, उसका न्याय कब मिलेगा? ऐसे में कांग्रेस अगर न्याय यात्रा निकालती है, तो यह देश के साथ सबसे बड़ी बेईमानी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। प्रदेश अध्यक्ष ने लघु प्रदेश कार्यसमिति बैठक के संबंध में भी मीडिया को जानकारी दी।
*जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, वहां-वहां बंटाढार*
शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एक यात्रा निकाली थी। उस यात्रा में क्या हुआ? जहां-जहां पांव पड़े राहुल के तंह-तंह बंटाढार। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जहां जहां पहुंचे, उन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक देश की जनता के साथ जो अन्याय किया है, राहुल गांधी अगर उसके लिए माफी यात्रा निकालें तो बेहतर होगा।
कांग्रेस ने किया अन्याय, न्याय दिला रहे मोदी जी
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने इस देश की जनता के साथ अन्याय किया है। देश के गरीबों के साथ अन्याय किया है, जिनके हृदय में भारत विराजमान है, उन लोगों के साथ अन्याय किया है। इन लोगों को न्याय दिलाने का काम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और देश की जनता तथा सारी दुनिया उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend