किशनपुरा छत्री पर रोज सुबह नि:शुल्क श्राद्ध तर्पण सैकड़ो की संख्या में शामिल हो रहे शहरवासी

इंदौर:03 अक्टूबर, हमारी संस्कृति में पितरों के तर्पण के लिए श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व माना गया है इन 16 दिनों में लगातार सामाजिक समभाव के साथ नि:शुल्क सामूहिक तर्पण का आयोजन किशनपुरा छत्री राजवाड़ा पर चल रहा है, जिसमें सैकड़ो की संख्या में शहरवासी तर्पण में सुबह सहभागिता दे रहे हैं।
इंदौर सेवा ट्रस्ट के संरक्षण में हो रहा है इस दिव्य आयोजन के मुख्य संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश सरकार पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि 17 वर्ष में निशुल्क सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन इस बार भी लगातार जारी है, सुबह 7:30 से श्राद्ध तर्पणकी शुरुआत हो जाती है जो लगातार 2 घंटे तक सतत जारी रहती है। इसमें संत महात्माओं के साथ प्रकांड विद्वानो और प्रसिद्ध ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रौचार के साथ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन रोजाना किया जा रहा है।आचार्य पं. मनोज भार्गव के निर्देशन में विद्वत ब्राह्मणों के द्वारा उक्त कार्यक्रम को विधि विधान के साथ संपन्न कराया जा रहा है जो 14 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा पंडित अनंत महंत ने बताया कि यहां पर कोई भी व्यक्ति अपने पितरों के निमित आकर इस पूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान कर सकता है।
इन तिथियां को रहेगा विशेष तर्पण
सामूहिक निशुल्क तर्पण दिव्य आयोजन के मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण समाज संघ पूर्व राज्य मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश सरकार पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में पंचमी नवमी, एकादशी, द्वादशी ,चतुर्दशी, और सर्वप्रथम अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है इसलिए इन तिथियां पर सैकड़ो की संख्या में शहरवासी तर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके लिए आयोजन समिति ने विशेष व्यवस्था भी की है।