भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करे- कांग्रेस
![](https://palpalmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/congress-simbl.png)
पीपीएम ब्यूरो
रायपुर। कांग्रेस ने प्रदेश में निर्वाचित भाजपा सरकार से माँग की है कि पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख तक के कर्जा माफ करने की घोषणा करें।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था। अब भाजपा की सरकार बन गयी है। किसान अपेक्षा कर रहे है कि पहली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पारित करें।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने अपने भाषणों में 2 लाख तक किसानों का कर्जा माफ करने का वाद क्षेत्र के किसानों से किया था।