# Tags
#मध्य प्रदेश #मुख्य समाचार

राहुल के बाद प्रियंका से झूठ बुलवा रही है कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि जबरन कराई कई घोषणाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कल प्रियंका गांधी से मंडला में जबरन कई घोषणाएं करवाई गई। वे अपने भाषण में घोषणाएं करके बैठ गईं, फिर कहा कि एक और करो, एक और करो। अब ये भी नहीं पता कि प्रियंका जी ने ये घोषणाएं करने के पहले पढीं भी या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले राहुल से झूठ बुलवाया और अब प्रियंका गांधी से झूठ बुलवा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कांग्रेस की गंभीरता पता चलती है। पार्टी के नेताओं ने पहले योजना में हर साल लिखा, लेकिन जब उन्हें लगा कि हर साल से काम नहीं चलेगा तो उसे फौरन हर महीना करवा दिया। कांग्रेस को प्रदेश से लेना-देना कुछ है नहीं, अपने नेताओं से वोट के लिए झूठ बुलवाते हैं। उन्होंने कहा पहले भी राहुल गांधी झूठ बोलकर गए थे कि 10 दिन में कर्ज माफ नहीं तो मुख्यमंत्री बदलेंगे। वहीं अब कमलनाथ प्रियंका गांधी से झूठ बुलवा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कन्फ्यूज करो और वोट लो की राजनीति करती है। 15 महीने में लैपटॉप, साइकिल, यूनिफॉर्म और फीस रुकवा दी थी। अभी बोल रहे हैं घर देंगे। जब मुख्यमंत्री थे तो प्रधानमंत्री के 2 लाख आवास लौटा दिए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये कटाक्ष आज मीडिया से चर्चा करते हुए किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने मंच से ये कहा कि उन्हें शिक्षा संबंधित घोषणा अभी-अभी बताई गई है। उसमें भी कमलनाथ बार-बार करेक्शन करवा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रियंका जी ने इस योजना में पहले हर साल शब्द बोला, लेकिन तभी पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हर साल नहीं हर महीना। इस पर उन्होंने तुरंत टोकते हुए कहा कि इसमें तो हर साल लिखा हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend