# Tags
#छत्तीसगढ़ #पीपीएम न्यूज़

बिरजू तारम के हत्या में भाजपा की संलिप्तता तो नहीं जांच होनी चाहिये-कांग्रेस

रमन ने 15 सालों तक छ.ग. को भाजपा, आरएसएस का एटीएम बना दिया था
भाजपा छत्तीसगढ़ में अडानी के एजेंट के रूप में चुनाव लड़ रही है

भाजपा प्रवक्ता टार्गेट किलिंग, भ्रष्टाचार केंद्र की सहायता तमाम विषयों पर आरोप लगाकर गये। वे भी भाजपा की झूठ की श्रृंखला को आगे बढ़ाने आये थे।

रायपुरः बिरजू तारम हत्याकांड को लेकर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा टार्गेट किलिंग के बयान को लेकर सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में भाजपा संलिप्तत है। भाजपा जिस प्रकार से टारगेट किलिंग की बात कर रही उससे आशंका पैदा हो रही, बिरजू तारम की हत्या की जांच होनी चाहिये।कही राजनैतिक फायदे के लिये यह घटना तो नहीं हुई? ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाने के बाद साफ हो गया कि भाजपा किसी भी स्तर तक गिर सकती है।

कांग्जरेस ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने भाजपा के 24 नेताओं को खोज-खोज कर सुरक्षा प्रदान की तो बिरजू तारम को ही सुरक्षा क्यों नहीं दी गयी? भाजपा बतायें 24 नेताओं को सुरक्षा देने का क्या पैमाना था? बिरजू तारम को सुरक्षा नहीं देने का क्या पैमाना था? आज भाजपा के लोग दावा कर रहे बिरजू तारम को खतरा था तो यह बात उन्होंने पहले क्यों नहीं बताया था?
टारगेट किलिंग तो इस प्रदेश में 2013 में हुई थी जब हमारे नेताओं को पूछ-पूछ कर झीरम में हत्या की गई थी। हमारे 31 नेताओं के नाम पूछ-पूछकर मारा गया था। कौन है नंदकुमार पटेल? कौन है दिनेश पटेल? महेंद्र कर्मा कहां है? नाम ले लेकर मारा गया। 15 सालों में कांग्रेस के 178 चिन्हांकित पदाधिकारियों की नक्सलियों ने हत्या किया था। झीरम में तो रमन सिंह ने हमारे नेताओं की सुरक्षा हटाया था।
भाजपा बतायें कि अमित शाह के आने के पहले और जाने के बाद ही क्यों ईडी के छापे पड़ते है और नक्सली घटनायें होती है?
रमन राज के भ्रष्टाचार के मलाई खाने वाले भाजपाइयों को हर जगह सावन की अंधे की तरह भ्रष्टाचार ही दिखता है। दरअसल 15 सालों तक छत्तीसगढ़ को रमन सिंह ने भाजपा और आरएसएस का चारागाह बना कर रख दिया था। छत्तीसगढ़ को लूटा और भाजपा की तिजोरियां भरा 15 सालों में भाजपा का कोई ऐसा बड़ा नेता नहीं था जिससे छत्तीसगढ़ में कारोबार नहीं किया हो। नई राजधानी को हजारों करोड़ के टेंडर से लेकर बड़े काम भाजपा के बड़े नेता करते थे। छत्तीसगढ़ का पैसा नागपुर, गुजरात, दिल्ली जाता था। 1 लाख करोड़ का घोटाला रमन एंड कंपनी ने किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend