# Tags
#मध्य प्रदेश

कांग्रेस मुद्दा विहीन,भाजपा विकास के दम पर लड़ेगी चुनाव-राजेंद्र शुक्ला

सतना: कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन है, उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई विजन नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सुशासन और विकास कार्यों के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में जो विकास की गंगा बहाई है, वह अब वोट में बदल गई। पार्टी अपने कार्यों के दम पर प्रदेश में 150 और विंध्य में 24 से ज्यादा सीटें इस बार जीतेगी। यह बात प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री व रीवा से पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने सतना में भारतीय जनता पार्टी के रीवा और शहडोल संभाग के संभागीय मीडिया सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही।
शुक्ला ने कहा कि भाजपा और मीडियाकर्मियों के बीच बेहतर संवाद हो सके, इसलिए लिए संभागीय मीडिया सेंटर खोला गया है। भाजपा ने हमेशा मीडिया को साथ लेकर काम किया है, जबकि कांग्रेस ने मीडियाकर्मियों को अपमानित करने का काम किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कुछ दिन पहले ही एक सवाल से नाराज होकर मीडियाकर्मी को अपमानित करते हुए चलो-चलो कर भगा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इसी चलो- चलो के चक्कर में 15 महीने में प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। शुक्ला ने कहा कि पहले चुनाव जाति के आधार पर होते थे, लेकिन अब चुनावों में जाति का बहुत असर नहीं पड़ता क्योंकि अब चुनाव में विकास प्रमुख मुद्दा होता है। भाजपा विकास और सुशासन के आधार पर चुनाव में उतरी है। सतना जिले का भी तीव्र गति से विकास हो रहा है। आने वाले समय में सतना की तस्वीर बदल जाएगी।

विजन और मिशन के साथ काम करती है भाजपा
सतना सांसद व सतना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गणेश सिंह ने इस मौके पर कहा कि भाजपा विजन और मिशन के साथ काम करती है। भाजपा के पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है, वह खुली किताब है। भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसने मीडिया के साथ हमेशा संवाद किया है। कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं, जबकि भाजपा देश में एक आदर्श राजनैतिक माहौल तैयार करने में लगा है और इसमें मीडिया की भूमिका अहम है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रीवा संभाग के भाजपा के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस छल, प्रपंच और झूठ के जरिए प्रदेश की सत्ता पाना चाहती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend