# Tags

प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता,जनसंवाद सिर्फ एक शुरुआत है-डॉ. मोहन यादव

पीपीएम ब्यूरो

पांढुर्णा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। जनता के हित में लगातार कार्य किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिला पांढुर्णा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा पहली बार आप सभी के बीच संवाद करने आया हूं। यह सिर्फ एक शुरुआत है, मैं लगातार आपके बीच जाकर संवाद करता रहूंगा। संवाद के इस सिलसिले को जनसंवाद का नाम दिया गया है। जनता से बात करके, जनता की कठिनाइयों को समझ कर हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।
प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता

  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता है। इस नाते आप सभी के बीच लगातार आता रहूंगा। आप सभी से बात कर आपकी समस्याओं का निराकरण करूंगा। जो छोटे, नवीन और पिछड़े जिले हैं, उनकी क्षेत्रानुसार स्थानीय कठिनाइयां है। इन कठिनाइयों को मौके पर जाकर समझना और समाधान करना जरूरी है। जिला बनने के बाद जिले की स्थानीय परेशानियों को दूर कर उसका विकास करना राज्य शासन का दायित्व है।

कर्तव्यों के पालन के साथ रहें जनता के प्रति संवेदनशीलता

  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि शासकीय अमले का कर्तव्य है कि मुस्तैदी से अपना कार्य करें। जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों का पालन करें। अपने कर्तव्यों के पालन के साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहें। जनता के हित में लगातार कार्य करते रहें।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती को किया प्रोत्साहित

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के पाथई और कोडिया ग्राम के निवासियों से संवाद किया। ग्राम पाथई के कृषक राहुल कुमार से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करते हुए सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया है। प्राकृतिक खेती से खेती की लागत में कमी आती है और उसके अनुपात में फसल की कीमत अधिक मिलती है। जमीन की उर्वरता बनी रहती है। राहुल ने बताया कि उनकी 10 एकड़ जमीन है। जिसमें वो पूरी तरह प्राकृतिक खेती करते है। शासन की योजना का लाभ लेकर नवरतन नाम का आटे का यूनिट भी लगाया है। एक अन्य कृषक ने भी बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से साल में 12 हज़ार रुपए मिलते है।
संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend