# Tags
#मध्य प्रदेश

धर्म के नाम पर बांटते हैं, राजनीति के नाम पर धंधा करते हैं भाजपाई,कांग्रेस से मेरी कोई नहीं हुई डील : त्रिपाठी

भोपाल। मैहर से भाजपा विधायक रहे नारायण त्रिपाठी ने विधायकी और भाजपा से इस्तीफा देने के चार दिन बाद अब भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से मेरी कोई डील नहीं हुई है। भाजपा छोड़ने को लेकर त्रिपाठी ने कहा कि ये धर्म के नाम पर बांटते हैं और राजनीति के नाम पर धंधा व्यापार करते हैं।

भाजपा छोड़ने के बाद भाजपा के मैहर से विधायक रहे नारायण त्रिपाठी ने भाजपा और विधायकी दोनों से इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा पर हमला बोला है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस्तीफा देने के बाद जब वे मैहर लौटे तो मीडिया और एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि मेरी कांग्रेस से कोई डील नहीं हुई है। मैं डील नहीं करता, बल्कि विकास की बात करता हूं। मैं जाति की राजनीति नहीं करते हैं। मैहर के विकास के लिए अपने विधायक पद की बलि दे दी। अब ये साफ नहीं हो सका कि, नारायण त्रिपाठी किस दल से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनके बयानों से साफ हो चुका है कि, वो अब अपनी ही विंध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ सकते है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा, छल कपट झूठ बड़ा घातक है। धर्म के नाम पर बाटते हैं और राजनीति के नाम पर धंधा व्यापार करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भगवान राम के नाम पर बीजेपी अंतरराष्ट्रीय राजनीति करती है, उसी राम का चित्रकूट आज भी अपेक्षित है। बीजेपी इस बार पूरी तरह से जा रही है और कभी भी लौट कर वापस नहीं आएगी।
कमलनाथ और कांग्रेस की प्रशंसा
त्रिपाठी ने जहां भाजपा पर हमला बोला है, वहीं कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की प्रशंसा भी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौशालाएं बनाई, मगर गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार गौ माता के साथ अन्याय कर रही है, ना उन्हें चारा दे रही है, ना पानी इस तरह की अत्याचार से भाजपा अब हिंदुस्तान में पलट कर कभी नहीं आएगी। त्रिपाठी ने कहा कि, इनको बद्दुआ लगेगी श्राप लगेगी मैं झुक कर राजनीति नहीं करता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend