# Tags

एकनाथ शिंदे कठपुतली मुख्यमंत्री,डोर मोदी और शाह के हाथों में- चरण सिंह सपरा

रजनी खेतान

इंदौर|महाराष्ट्र में भाजपा मराठा आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियाँ सेक रही है| भाजपा की नियत साफ़ नहीं हैं|राज्य के लोगो की भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है|एकनाथ शिंदे तो सिर्फ कठपुतली मुख्यमंत्री है |जिनकी डोर मोदी और अमित शाह के हाथों है|यह बात मुम्बई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सपरा ने एक चर्चा के दौरान कही |       

सपरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक कमीशन बना कर मराठा आरक्षण लागू किया था | इसके खिलाफ कुछ लोग कोर्ट गए थे | कोर्ट ने राज्य सरकार से कुछ बिन्दुओं पर फिर से विचार करने को कहा था | इस बीच भाजपा ने धनबल के बल पर राज्य की जनता द्वारा चुनी गयी सरकार को गिरा कर धनबल की सरकार बन ली और ऐसा आरक्षण लागू किया जिसने राज्य की शान्ति भंग कर दी |भाजपा शुरू से ही चाहती थी कि मराठा आरक्षण के नाम पर लोगो को बाँट दिया जाएं|वह अपने मकसद में कामयाब होती दिख रही है |       

सपरा ने कहा कि कुनबी समुदाय की मांग है उन्हें पिछड़े वर्ग में शामिल किया जाए |कुनबी पिछड़े में आते है|       अब भाजपा और शिंदें सरकार की मुसीबत है कि यदि कुनबी को पिछड़े वर्ग में शामिल कर लिया तो पिछड़ा वर्ग सड़क पर उतर जाएंगा |राज्य सरकार कह रही है कि हम कुछ कर रहे है|क्या कर रहे है यह बताने को तैयार नहीं |     

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुखौटा मुख्यमंत्री है| नरेंद्र मोदी, अमित शाह के हाथों में पूरे राज्य की कमान है| वे जितना कठपुतली सीएम की डोर खीचतें है उतना ही शिंदे चलते है|शिंदे प्रशासनिक रूप से एक असक्षम मुख्यमंत्री है |उन्हें एक सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिए वह पता नहीं|     

सपरा ने कहा कि बालासाहबे के नाम पर शिंदे ने शिवसेना को धोखा दिया |शिंदे के लिए अच्छा होता की वे अपनी पूरी पार्टी का विलय भाजपा में कर देते लेकिन भाजपा के नेता चालाक है|उन्होंने शिंदे को फंसा कर रखा हुआ है|काम निकालने के बाद भाजपा शिंदे की तरफ देखेगी भी नहीं|शिंदे भाजपा के वेंटीलेटर पर ज़िंदा है|जिस दिन भाजपा का वेंटीलेटर हटा शिंदे का भविष्य भी ख़त्म हो जाएगा|     

मप्र के चुनाव को लेकर सपरा ने कहा कि भाजपा का राज अब उतरा पर है|जिस तरह कर्नाटक, फिर मप्र और महाराष्ट्र में भाजपा ने जनता द्वारा बनायी गयी सरकारों का हरण कर धनबल से अपनी सरकार बनायी उससे देश की जनता भाजपा को समझ चुकी है | कर्नाटक से धनबल की सरकार बनाने की शुरुआत भाजपा ने की थी|       उसी कर्नाटक से उसकी उल्टी गिनती शुरू हुई है जो अब मप्र और महाराष्ट्र में जा कर ख़त्म होगी|मप्र में एक बार फिर कांग्रेस की जनसमर्थन वाली सरकार बनेगी |   

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend