# Tags
#मध्य प्रदेश

कांग्रेस फिर करेंगी मंथन, 15 तक जारी हो सकती है सूची

भोपाल।(राजेन्द्र पराशर)प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। इसके लिए एक बार फिर दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 13 एवं 14 को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। इसके बाद 15 को प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही भाजपा और बसपा ने अपने प्रत्याशियों की एक-एक सूची और जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अब तक एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कई बार भोपाल और दिल्ली में प्रत्याशियों को लेकर मंथन हो चुका है, मगर कांग्रेस अब तक एक भी सूची जारी नहीं कर पाई है। अब यह जानकारी सामने आ रही है। कि 13 और 14 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई है। दिल्ली में दो दिन तक लगातार प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कांग्रेस पहली लिस्ट जारी करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पहली लिस्ट में 150 नाम जारी करने की तैयारी में हैं। भाजपा की चौथी सूची जारी करने के बाद कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend