# Tags

विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

रजनी खेतान

रायपुर| छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री का फैसला कर लिया है। विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति बन गयी है। बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।बताया जाता है कि साय मोदी और अमित शाह की पसंद थे।

विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बनेविष्णु देव, भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।     

गौरतलब है कि तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में  भाजपा ने पूर्ण बहमुत प्राप्त किया था। इसके बाद से इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर उठा पटक चल रही थी। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में विधायको से रायशुमारी के लिए अर्जुन  मुंडा, सर्वानंद  सोनोवाला तथा दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षka बना कर भेजा था। रविवार को इना तीनो नेताओं की पहले छत्तीसगढ़ प्रभारी ओपी माथुर,मनसुख मान्दवीया और नितिन नवीन के साथ बैठक हुई। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह  और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से चर्चा हुई। उसके बाद विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए निर्वाचित विधायको के साथ बैठक की गयी। बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होगे। साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की पसंद भी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend