# Tags
#महाराष्ट्र

नीता अंबानी: 60 वें जन्मदिवस पर‘अन्न-सेवा’ पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित

3 हजार बच्चों के बीच मनाया नीता अंबानी ने जन्मदिन
मध्यप्रदेश के शहडोल के विभिन्न गांवो में की गई 4 हजार बच्चों की ‘अन्न-सेवा’
एक हजार भूमिहीन किसानों को वितरित किया गया कच्चा राशन

रजनी खेतान
मुंबई।रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर ‘अन्न-सेवा’ के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन दिया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया। तो वहीं करीब 65 हजार के लिए कच्चा राशन वितरित किया गया।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भी नीता अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर ‘अन्न-सेवा’ की गई। जिले के तीन ब्लॉक सोहागपुर,बुढ़ार और गोह्पारु के 9 गांव के करीब 4 हजार बच्चों की ‘अन्न-सेवा’ की गई, और 1 हजार भूमिहीन किसानों को कच्चा राशन किट का वितरण किया गया है। रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी कर्मचारियों के साथ 272 स्वयं सेवकों ने बच्चों को भोजन परोसा। स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ लेकर बच्चें खासा खुश हुए। बच्चों और किसानों ने नीता अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में 3000 बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।
बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान नीता अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के मुताबिक नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है।
शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देश भर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend