# Tags
#भारत #मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने आपको जल जंगल जमीन और अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया, भाजपा ने आपसे सारे अधिकारे छीन लिए- प्रियंका गाँधी

  • मध्यप्रदेश से डेढ़ लाख बच्चियाँ/ औरतें गायब हो गईं।
  • यहां 17 बलात्कार रोज होते हैं।
  • आदिवासियों के ऊपर अत्याचार में मध्यप्रदेश देश में नंबर 1 है।
  • तेंदुपत्ता बोनस के नाम पर जूता, चप्पल, छाता वगैरह दिया जाता है।
  • भाजपा की 225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले।
  • 18 साल में 22,000 घोषणाएं एक भी पूरी नहीं की।

मंडलः आचार संहिता लगाने के बाद चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आदिवासी बहुल इलाके मंडला पहुँची प्रियंका गाँधी ने बिना मोदी और शिवराज का नाम लिए जमकर भाजपा पर हमला बोला.कहा कि जहां से रोजगार मिलता था, वो उन्होंने अपने दोस्तो को बेच दिया। मुझे बहुत दुःख होता है कि शहीदों और क्रांतिकारियों की इस धरती से आज इतना पलायन हो रहा है कि यहां गांव के गांव खाली हो गए हैं।यहां आपके लिए रोजगार पैदा नहीं हो रहा है। 18 साल से भाजपा की सरकार है लेकिन रोज़गार के मौक़े नहीं बनाए। भाजपा लूट में व्यस्त है।

प्रियंका गाँधी ने अपने संबोधन में सबसे पहले महाकौशल की भूमि को नमन करते हुए कहा कि यहाँ भूमि आदिवासी संस्कृतिका आंगन है। ये ऐसी धरती है जहां इतने सारे वीर और इतने सारे महापुरुष रहे हैं।यहां आपकी खास संस्कृति है।यहाँ आते वक्त मैं सोच रही थी कि मेरे आदिवासी भाई-बहनों की कितनी सुंदर, प्राचीन और अनूठी संस्कृति है।

मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासी संस्कृति सबसे सुंदर संस्कृति है। आपकी संस्कृति में प्रकृति से प्रेम सिखाया जाता है। इसमें प्रकृति की सुरक्षा, प्रकृति की पूजा, प्रकृति पर निर्भर सादा जीवन जीना सिखाया जाता है।
आप में से कई लोगों ने इंदिरा जी की बात की।आपने उनको इंदिरा माता कहा।मैं उनकी पोती हूं, मुझे देखने के लिए आप आए हैं, ये बात मैं जानती हूं।आपको इंदिराजी में भरोसा था क्यों कि उन्होंने आपके लिए काम करके दिखाया।इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि आपने मेरी दादी को माता जी माना तो मैं जो भी आपसे कहूं वह सच हो और आपके हित की बात हो।इंदिरा गांधी जी ने आपको ज़मीन के पट्टे दिलवाये थे।इसलिए क्योंकि शक्ति आपके हाथों में मिलनी चाहिए। कांग्रेस की यही परम्परा रही है।हम चाहते हैं कि आपकी जो संपत्ति है ये आपके हाथों में रहे। आपकी शक्ति आपको मिले।
आप हमेशा एक बात ध्यान में रखिए कि जो नेता आप के बीच आते हैं, वे आपको अधिकार देंगे या नहीं? कांग्रेस वनाधिकार कानून लाई ताकि आपको वनाधिकार मिले।हर नेता बोलता है जल, जंगल, जमीन, लेकिन उसमें गहराई कितनी है।कांग्रेस ने जल, जंगल, जमीन पर आपको अधिकार दिया।
कांग्रेस ने मनरेगा लाकर आपको रोजगार सुनिश्चित किया ताकि आपको पलायन नहीं करना पड़े।कांग्रेस ने आपको भोजन का अधिकार दिया ताकि आपके बच्चों को भूखे न रहना पड़े।कांग्रेस ने आपको पंचायत व्यवस्था को लागू करके आपके हाथ में अधिकार दिया।
कांग्रेस ने आपको इतने सारे अधिकार दिये लेकिन भाजपा ने एक-एककर के आपका अधिकार छीना। सरपंचों के अधिकारों में कटौती की, मनरेगा को लागू नहीं किया, आपको रोजगार नहीं मिलता, आपको पलायन करना पड़ रहा है।आपकी जमीनें छीन रहे हैं।उपज का सही दाम नहीं मिलता, विरोध करें तो गोली चलती है।
आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।रोज वीडियो वायरल हो रहे हैं।देश में सबसे ज्यादा बच्चियां मध्यप्रदेश  में गायब होती हैं।डेढ़ लाख बच्चियाँ/ औरतें गायब हो गईं।यहां 17 बलात्कार रोज होते हैं।उज्जैन की घटना आपने देखी।आदिवासियों के ऊपर अत्याचार में मध्यप्रदेश देश में नंबर 1 है।

पलायन सबसे बड़ा मुद्दा

प्रियंका गाँधी ने कहा कि शहीदों और क्रांतिकारियों की इस धरती से आज इतना पलायन हो रहा है कि यहां गांव के गांव खाली हो गए हैं।यहां आपके लिए रोजगार पैदा नहीं हो रहा है। 18 साल से भाजपा की सरकार है लेकिन रोज़गार के मौक़े नहीं बनाए। भाजपा लूट में व्यस्त है।आपका ध्यान भटकाया जाता है।ऐसे मुद्दे उठाए जाते हैं जिनसे आपके जज्बात जुड़े हैं।

मुद्दा-महंगाई कम कैसे होगी, बेरोजगारी दूर कैसे होगी?
यहां तेंदूपत्ता चुनने का काम होता है।तेंदूपत्ता चुनने का काम करने वाले भाई-बहन दिन भर तेंदूपत्ता चुनते हैं। एक-एक पत्ते की गड्डी बनाते हैं, फिर उसे ले जाकर बेचते हैं।महिलाएं पत्ता बेचने जाती हैं और देर रात तक घर लौटती हैं।लेकिन उन्हें इसका सही दाम नहीं मिलता।तेंदूपत्ता बोनस में भ्रष्टाचार है।
इंदिरा गांधीजी ने तेंदूपत्ता पर बोनस देना शुरू किया था।उन्होंने सोचा था कि आपकी मेहनत का पैसा मिलना चाहिए।लेकिन आपको ये बोनस के नाम पर जूता, चप्पल, छाता वगैरह दिया जाताहै।उसमें कमीशनखोरी होती है।क्या आपको अपनी मेहनत की कमाई नहीं मिलनी चाहिए? क्या आपको आपकी मेहनत का सम्मान नहीं मिलना चाहिए? 
आपका काम नहीं करते, जहां मौका मिला आपके पैसे मार लिये, भ्रष्टाचार कर लिया। अब चुनाव आया तो घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन 18 साल से सत्ता में थे तब आपके लिए कुछ नहीं किया।आपको एक जोड़ी चप्पल पकड़ा दिया जाताहै।आप कोई और नंबर का चप्पल पहनते हैं, आपको कुछ नंबर पकड़ा देते हैं।ये बंद कराइए।
आप सोचिए, अगर सरकार आपकी मदद करे तो आप कितना आगे जा सकती हैं! आपमें हुनर है-  हमारी बहनें गुलदस्ता बनाती हैं, खिलौने, पेंटिंग, मूर्तियां बनाती हैं।इसके  लिए आपको मदद मिले तो आप अपने हुनर के लिए पैसे कमा सकती हैं।अगर यहां हमारी सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता के लिए प्रतिबोरा 4000 रु दिलाया जाएगा।यहां भी पेसा क़ानून सख्ती से लागू किया जाएगा।

प्रदेश में घोटालों की सरकार

मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महीनों से सरकार है और 250 घोटाले कर डाले। 18 साल में 22,000 घोषणाएं कर डालीं, पूरी एक भी नहीं की।मंडला-जबलपुर की सड़क दस साल से बन रही है! उसमें भ्रष्टाचार किया।गडकरीजी को माफी मांगनी पड़ी, आप सोचिए।बच्चों के पोषण में घोटाला, मिड-डे मिल में घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान में घोटाला, स्कॉलरशिप में घोटाला, भर्ती परीक्षाओं में घोटाला… तो बच्चों का भविष्य क्या है? प्रदेश का युवा करे क्या? युवा मेहनत करते हैं, मां बाप पैसे खर्च करते हैं, बच्चा पास भी हो जाता है लेकिन घोटाला हो जाता है।
यहां सबसे बड़ा व्यापम हुआ।कितने लोग मारे गए लेकिन जांच नहीं हुई।माँ नर्मदा में घोटाला, महाकाल में भी घोटाला।मंदिर की मूर्तियों में घोटाला? थक नहीं गए हो आप? नेता राजनीति में आते हैं कि सेवा करेंगे।आपको भी उन से उम्मीद होती है कि आपके लिए काम करेंगे लेकिन जब आपको दिखता है कि मंच पर आकर कुछ और कहानियां सुना रहे हैं लेकिन हो कुछ और रहा है।आपको दिख रहा है कि यहां चारों ओर घोटाला हो रहा है।आपके बच्चे आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं। यहां से पलायन करके दूसरे शहरों में रोजगार ढूंढने जाते हैं।एक ऐसी सरकार लाने का समय आ गया है जो आप के लिए काम करे।

आप अपने अनुभव से बताइए कि क्या आपके जीवन में तरक्की आई है? छोटे दुकानदार, छोटे बिजनेसमैन, क्या आपका बिजनेस बढ़ा है? क्या किसानों कीकमाई बढ़ी है।क्या इस सरकार ने महंगाई कम की? नहीं किया।आज कह रहे हैं कि आपको 500 में सिलेंडर देंगे।बहनों आपके नाम से सिलेंडर है? नहीं है। जब आप सिलेंडर का कनेक्शन अपने नाम कराने जाती हैं तो आपको 4000 रुपये देना पड़ता है।
कांग्रेस के समय आप को 60-70 रु में राशन मिलता था और गैस सिलेंडर 425 रु का था।उस समय 485 रु में राशन और सिलेंडर मिलता था।अब भाजपा सरकार आपको राशन तो मुफ़्त में दे रही है मगर, गैस सिलेंडर का दाम 1125 कर दिया? नुकसान आपका हो रहा है।आज महंगाई में आप परिवार नहीं चला पा रहे हैं।हर चीज पर जीएसटी लगा दी है।किसानों के उपकरणों पर जीएसटी लगा दी है।आपके छत से पानी टपक रहा है, मरम्मत करनी है तो हर चीज पर जीएसटी है।

मैं सोचती हूं कि आप गुजारा कैसे करते हैं।जहां से रोजगार मिलता था, वो उन्होंने अपने दोस्तो को बेच दिया।महंगाई से पूरा देश परेशान है।अत्याचार बढ़ रहे हैं।क्या जो आपके साथ हो रहा है, ये सही है?
जो भी नेता बनता है, उसे बनाने वाले आप हैं।आप वोट नहीं दोगे तो यहां कोई खड़ा नहीं हो सकता।असली शक्ति आपके हाथों में है।इसे पहचानिए।अपनी शक्ति को पहचानों।

कितने पद खाली हैं इस सरकार में लेकिन नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। 70000 शिक्षकों के पद खाली हैं।स्वास्थ्य विभाग में हर स्तर पर 90 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली हैं लेकिन भरे नहीं जा रहे हैं।आपने वोट दिया है अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप हिसाब लें।इस देश के लिए आपके पूर्वज शहीद हुए।उनके प्रति आपकी भी जिम्मेदारी है कि आप ऐसी सरकार चुनें को आपके लिए काम करे। अगर यहां अस्पताल नहीं है तो इनकी हिम्मत नहीं होनी चाहिए आपके सामने आने की।

सरकार बनी तो होगा जातिगत-जनगणना

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस बार बार कह रही हैं कि जाति जनगणना होनी चाहिए।इससे पता चलेगा कि ओबीसी, एससी और एसटी की संख्या कितनी है।लेकिन भाजपा इस पर बात नहीं करना चाहती।आपका बड़ा परिवार है, अगर आपको मालूम ही नहीं होगा कि कितने बच्चेहैं, कितनी लड़कियां हैं, कितने लड़के हैं तो उनके लिए सामान कैसे लाएंगे? हम कह रहे हैं कि देश में गिनती करो और बताओ कि किस वर्ग की संख्या कितनी है? उनके साथ न्याय हो रहा है कि नहीं हो रहा?

उन्होंने बिहार  का उदाहरण देते हुए कहा की वहाँ जातिगत जनगणना में पिछड़ा वर्ग, दलित, अनुसूचित जनजाति की संख्या 84% है। अगर देखें कि पद कितनों को मिले हैं तो पता चला कि पद नहीं हैं।जिनकी आबादी ज्यादा है, उनको हिस्सेदारी नहीं मिल रही है।हम कह रहे हैं कि जाति जनगणना करो ताकि सब को न्याय मिले लेकिन यह सरकार न्याय नहीं करना चाहती।आज यहां किसान परेशान हैं, आदिवासी परेशान हैं, नौजवान परेशान हैं।आप सोच समझ कर वोट डालिए।इस वोट से आपका भविष्य तय होगा।

सरकार बनी तो ये वादे करेंगे पुरे

किसान कर्जमाफी फिर से शुरू की जाएगी।
पीएम आवास योजना में शहर और गाँव को मिलाने वाली राशि समान करेंगे।
पहली से लेकर 12वीं तक की शिक्षा निःशुल्क होगी।
क​क्षा एक से आठ तक बच्चों को हर महीने 500 रूपए की छात्रवृति ।
कक्षा नौ से 10 वीं तक हर महीने 1000 रूपए की छात्रवृति ।
 11 से 12 तक हर महीने 1500 रूपए की छात्रवृति ।
100 रूमें 100 यूनिट बिजली मिलेगी।
200 यूनिट का बिजली बिल आधा होगा।
पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।
गैस सिलेंडर500 रु में मिलेगा।
महिलाओं को 1500 रु प्रतिमाह दिया जाएगा।
5 हॉर्सपॉवर की सिंचाई की बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी।
ओबीसी को 27% आरक्षण रहेगा।
जातिगत जनगणना कराएंगे।
50% से अधिक आदिवासी आबादी वाले क्षेत्र को छठीं अनुसूची में डालेंगे।
एससी एसटी के खाली पड़े बैकलाक पदों को तत्काल भरा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend