# Tags
#मध्य प्रदेश #मुख्य समाचार

अलका से अस्तित्व बन आस्था से रचाया विवाह,देश का पहला ट्रांसजेंडर विवाह

पीपीएम ब्यूरो

इंदौर।इंदौर में पहली बार महिला से पुरुष बने युवक (अस्तित्व) ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आस्था नाम की युवती से शादी की। गुरुवार को कोर्ट मैरिज में दोनों परिवारों के 25 लोग शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रांसजेंडर्स विवाह को कानूनी मान्यता दिए जाने के बाद विवाह का ये पहला मामला है। 11 दिसंबर को वे दोनों रीति-रिवाज से सात फेरे भी लेंगे।

दरअसल, अलका सोनी को जन्म के कुछ सालों में यह एहसास हुआ कि नारीत्व उसके लिए नहीं है। उसने पुरुषों की तरह रहना शुरू कर दिया। उसने पिछले साल 47वें जन्मदिन पर सर्जरी करवाकर जेंडर (स्त्री से पुरुष) चेंज करवा लिया और अपना नाम अस्तित्व रख लिया। अस्तित्व का कहना है कि मैंने शुरू से ही अपनी अर्धांगिनी का नाम आस्था सोच रखा था और वही नाम उसे दिया है। हम दोनों इस शादी से बहुत खुश हैं।

कैसे आए अस्तित्व और आस्थ करीब

अलका की बहन की सहेली है आस्था। उसे इस बदलाव के बारे में शुरू से ही जानकारी थी। आस्था की अस्तित्व से 5-6 महीने पहले बातचीत शुरू हुई। आस्था का कहना है कि हमने बहुत विचार करने के बाद शादी करने का निर्णय लिया। दोनों परिवारों को भी हमारे इस फैसले से कोई समस्या नहीं थी।

हम दोनों ने अपर कलेक्टर रोशन राय को अपनी स्थिति समझाते हुए विवाह का आवेदन दिया। हमारे फार्म को अपर कलेक्टर ने 2-3 दिन परीक्षण करने के बाद स्वीकार किया। दोनों पक्षों को नोटिस भेजे गए। गुरुवार को वर-वधू पक्ष के दो-दो गवाह और एक संयुक्त गवाह की मौजूदगी में हम दोनों ने शादी कर अपना मैरिज सर्टिफिकेट लिया।

अस्तित्व बोले-पत्नी और बच्चों के नाम पहले से सोच रखे थे

इंदौर की अलका सोनी ने पिछले साल अपना जेंडर चेंज करवाया था। साथ ही जल्दी ही विवाह करने की बात कही थी। अस्तित्व का कहना है कि शादी के लिए मैंने बहुत सपने संजोये थे। यहां तक कि यह भी सोच रखा था कि पत्नी व बच्चों के क्या नाम रखूंगा। वे इस शादी को एक संयोग मानते हैं। आस्था का असली नाम ऋतु है। वह इंदौर की रहने वाली हैं। दोनों की दोस्ती मेरी बहन के माध्यम से हुई थी। दरअसल, अस्तित्व की बहन एस्ट्रोलॉजर है और उन्हीं के ऑफिस में ऋतु एडमिनिस्ट्रेशन संभालती हैं। यहीं से दोनों में करीब छह महीने पहले बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों के विचार मिलने लगे और शादी करने का फैसला लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend