# Tags
#मध्य प्रदेश

अपराधिक और आर्थिक भ्रष्टाचार वाले प्रत्याशी के समर्थन के लिए आ रहे है मोदी- सपरा

रजनी खेतान

इंदौरःनरेंद्र मोदी कहते है कि न खाऊँगा और न खाने दूँगा। वे बताए जब उनके ही पार्टी के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आर्थिक भ्रष्टाचार एंव छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल में अपराधिक मामले दर्ज है तब वे उनके चुनाव प्रचार के लिए इंदौर क्यों आ रहे है। यानी मोदी की कथनी और करनी में अंतर है। यह बात मुम्बई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने कही।  
सपरा ने कहा कि शिवराज सिंह के १८ साल के मुख्यमंत्रीत्व काल में प्रदेश में जम कर भ्रष्टाचार हुआ।घोटालो पर घोटालें हुए। २५० हफ्तों में २५५ घोटाले इस सरकार ने किया है। जिससे लाखो नवजवानों की नौकारियाँ ख़त्म हो गयी। उन्होंने कहा कि मप्र में शिवराज सरकार के खिलाफ अंडर करंट है। इस सरकार ने न किसानो को बख्श,न युवाओं को न ही व्यापारियों को।  किसानो को खाद नहीं मिल रहा है। बहनें प्रदेश में सुरक्षित नहीं। महिला अपराधों में मप्र नंबर एक है।
सपरा ने कहा कि २०१८ में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था लेकिन भाजपा ने खोखा के दम पर खोखा सरकार बनाई। इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को राज्य इकाई पर भरोसा नहीं।इसलिए केन्द्रीय नेताओं को चुनाव में उतारा।  उन्होंने कहा कि भाजपा के अन्दर एक दुसरे को निपटाने का खेल चल रहा है।इसका उदाहरण कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर है। दोनों ही नेता चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे।  

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend