ईडी की छापेमारी पर प्रियंका गांधी का तंज

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं. ये लोग केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. परिस्थिति यह है कि जनता का खा रहे हैं, लेकिन जनता का काम नहीं कर रहे. यहां क्यों नहीं पड़ती ईडी की रेड? यहां तो भगवान के साथ भी भ्रष्टाचार हो रहा है. प्रियंका गांधी ने युवाओं से कहा कि इस देश की आंधी इस देश का युवा है, अब समय आ गया है जागने का.