# Tags

 निजी बंगले में ही रहेंगे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला

सरकारी बंगला होगा उनका कार्यालय

राजेन्द्र पराशर

भोपाल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सरकारी बंगले में रहने के बजाय अपने निज निवास में रहने का फैसला किया है। वे अपने सरकारी बंगले में कार्यालय चलाएंगे। उन्होंने अपने पड़ौसियों से भी यह वादा किया है।
राजधानी में एक ओर जहां पूर्व मंत्री और विधायक सरकारी बंगले खाली नहीं कर रहे हैं, वहीं हाल ही में मंत्री बने विधायकों की नजरें बड़े बंगलों पर टिकी है, इसे देख राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने फैसला किया है कि वे राजधानी भोपाल के बावड़ियाकलां स्थित स्काई विला स्थित निजी घर में ही रहेंगे। उन्होंने अपने पड़ोसियों से यह वादा भी किया है कि वे यहीं रहेंगे, सरकारी बंगले में रहने नहीं जाएंगे, बल्कि सरकारी बंगले से उनका कार्यालय संचालित किया जाएगा। यहां उनका स्टॉफ मौजूद रहेगा। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल इसी सरकारी बंगले से कामकाज देखेंगे।
गृह प्रवेश के दो माह बाद ही बन गए थे मंत्री
पूर्व की शिवराज सरकार में राजेन्द्र शुक्ला को मंत्री नहीं बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने राजधानी में बावड़ियाकलां स्थित स्काई विला में एक आलीशान बंगला बनवाया था। यह बंगला बनकर तैयार हुआ और गृह प्रवेश के बाद जब शुक्ला उसमें रहने गए तो दो माह बाद ही उन्हें सरकार में मंत्री पद मिल गया था। इसके चलते वे और उनके परिजन इस बंगले को शुभ मान रहे हैं। बाद में विधानसभा चुनाव हुए और इस बार उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया।  अपने नए बंगले में रहने के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है कि जब से शुक्ला इस बंगले में रहने आए उसके बाद से उनके लिए सब कुछ अच्छा ही हो रहा है। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend