# Tags
#मध्य प्रदेश

अब मिशन लोकसभा, सभी २९ सीटों को जितने के लिए ‘हर बूथ पर मोदी’अभियान- विष्णुदत्त शर्मा

पीपीएम ब्यूरो

भोपाल।विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब प्रदेशा की सभी २९ लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने के लिए प्रदेश भाजपा का संगठन जुट गया है।इसके लिए ‘हर बूथ पर मोदी’ अभियान चलाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

हारने वाले बूथों की होगी समीक्षा

शर्मा ने कहा कि हम समीक्षा करने के बाद जिन बूथों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारी है, उन बूथों पर हम कैसे चुनाव जीतेंगे और जिन बूथों पर हम कम मतों से जीते हैं उनमें 10 प्रतिशत वोट शेयर कैसे बढ़ेगा, इस पर काम किया जाएगा। मध्य प्रदेश का हमारा नेतृत्व 29 की 29 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का प्रयास करेंगे।

हर बूथ पर मोदी अभियान

शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम सब मेहनत परिश्रम से सभी बूथों को जीतेंगे। प्रदेश के 64 हजार 523 बूथ पर मोदी अभियान चलेगा और इसकी शुरुआत कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई गईं, जिन्होंने हर गरीब का जीवन बदल दिया। डबल इंजन की सरकार ने जो विकास और गरीब कल्याण का काम किया उस विकास और गरीब कल्याण की गति को सुचारू बनाए रखने और विकसित मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और गरीब कल्याण का काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

कार्यकर्ताओं ने आदर्श कार्यकर्ता के तौर पर काम किया

शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आदर्श कार्यकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका निभाकर शानदार काम किया है। पन्ना प्रमुख से लेकर के पन्ना समिति ,बूथ समिति लेकर करके मंडल के कार्यकर्ता और जिले से लेकर प्रांत की टीम मिलकर एक साथ जुड़कर काम किया है। सभी जीते प्रत्याशियों को शुभकामनाएं, लेकिन जो चुनाव किसी कारणवश बहुत कम अंतर से हार गए हैं पार्टी उनके साथ खड़ी है। शर्मा ने कहा कि असफलता यह साबित करती है की सफलता के प्रयास हमें और करने की जरूरत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend