# Tags
#मध्य प्रदेश

राज्यपाल पहुंचे इन्फेंट्री रिसर्च सेंटर देखा संग्रहालय,इन्फेंट्री के इतिहास को देखा और समझा

पीपीएम ब्यूरो

इंदौर।राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) के भ्रमण के दौरान इन्फेंट्री रिसर्च सेंटर और संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इन्फेंट्री संग्रहालय में सन 1757 से लेकर 2020 तक इन्फेंट्री कोर के इतिहास को देखा और समझा। इस संग्रहालय में इन्फेंट्री की शौर्य गाथा, सैनिकों की वीरता, बहादुरी और बलिदान को प्रदर्शित करती हुई मूर्तियों, भित्ती चित्रों और फोटो गैलरी को संरक्षित किया गया है।

संग्रहालय में 1757 से 2020 तक इन्फैंट्री कोर के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें वीरता और बहादुर सैनिकों के बलिदान को मूर्तियों, भित्ति चित्रों और फोटो दीर्घाओं में संरक्षित किया गया है। प्लासी, सारागढ़ी, बक्सर की लड़ाई और प्रमुख रूप से 1947, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के इतिहास के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज, मराठा, सिक्खों, गोरखा और सुभाष चंद्र बोस आदि के इतिहास को संरक्षित किया गया है। प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध के इतिहास को भी प्रदर्शित किया गया है।

कारगिल वॉर रूम और फतेह गैलरी में वीरों की कहानियों को तस्वीरों के जरिए दर्शाया जाएगा। देशभर में सेना की विभिन्न रेजिमेंटों के इतिहास को दर्शाया गया है। सैनिकों की मूर्तियों के अलावा, उन्हें जीवंत बनाने के लिए 3डी प्रिंटर से बनाई गई कलाकृति के माध्यम से सेना के जवानों को विभिन्न प्रकार के युद्ध में लगे हुए दिखाया गया है। साथ ही इन्फेंट्री द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले हथियारों और वाहनों का प्रदर्शन भी किया गया है।


इसके पश्चात राज्यपाल चोरल रिसोर्ट भी पहुंचे। यहां उन्होंने बोटिंग भी की। साथ ही उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को भी निहारा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Send this to a friend